फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The dream of indoor stadium in Ghumarwin will soon come true

Bilaspur News: घुमारवीं में इंडोर स्टेडियम का सपना जल्द होगा साकार

Fri, 13 Oct 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
The dream of indoor stadium in Ghumarwin will soon come true
- खेल विभाग ने राजस्व विभाग से कराई भूमि की निशानदेही
विज्ञापन

- तीन बीघा भूमि पर बनेगा स्टेडियम, 2016 में हुआ था शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में इंडोर स्टेडियम का सपना अब जल्द ही साकार होगा। शहर के वार्ड नंबर-एक में इस इंडोर स्टेडियम का बनना प्रस्तावित है। शुक्रवार को खेल विभाग ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर जमीन की निशानदेही की। तीन बीघा दो बिस्वा जमीन पर बनने वाले इस खेल स्टेडियम के लिए एक करोड़ रुपये का बजट पहले से ही विभाग के पास आ चुका है।
घुमारवीं में इंडोर स्टेडियम का सपना युवा खिलाड़ी कई साल से देखते आ रहे हैं। साल 2016 में तत्कालीन और वर्तमान स्थानीय विधायक राजेश धर्माणी ने इस इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने इसका शिलान्यास किया था। उन्होंने एक करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया था। यह बजट साल 2016 से ही लोक निर्माण विभाग के पास पड़ा हुआ है। लेकिन आज तक यह सपना पूरा नहीं हो पाया। सरकारें आई और चली गई। लेकिन हर बार स्टेडियम के नाम पर खेल ही खेला गया । क्योंकि कुछ साल से खेल स्टेडियम के नाम पर सिर्फ स्थान बदलते रहे। लेकिन धरातल पर स्टेडियम बनाने के लिए कोई काम नहीं हो पाया। लेकिन अब स्थानीय विधायक ने फिर से घुमारवीं मुख्यालय पर खेल गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देने के प्रयास किए हैं। इसके तहत अब निशानदेही का कार्य हुआ है। इंडोर खेल स्टेडियम का प्रस्ताव सिरे चढ़ता है तो इसका लाभ युवाओं को मिलेगा और खेल प्रतिभाओं को भी तलाशने में मदद मिलेगी। अभी तक खिलाड़ी बिना स्टेडियम की ही अभ्यास करते हैं। इस इंडोर स्टेडियमें में रेसलिंग, टीटी, कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबाल, वॉलीबाल आदि खेल खेले जा सकेंगे।
विज्ञापन

उधर, जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि घुमारवीं में बनने वाले इंडोर स्टेडियम के लिए शुक्रवार को राजस्व विभाग के साथ मिलकर निशानदेही का कार्य पूरा किया गया। जबकि सभी विभागों के साथ मिलकर इसकी संयुक्त जांच पहले ही की जा चुकी है। जल्द ही बाकी प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी ताकि जल्द से जल्द इसका निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed