फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The data of Industrise collect

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के उद्योगों से रसायन का डाटा तलब

Thu, 16 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Thu, 16 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
The data of Industrise collect
आपदा प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने उपमंडल अधिकारी नालागढ़ को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगों में प्रयोग में लाए जा रहे रसायनों की विस्तृत जानकारी लें। - फोटो : demo pic

विज्ञापन

आपदा प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने  उपमंडल अधिकारी नालागढ़ को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगों में प्रयोग में लाए जा रहे रसायनों की विस्तृत जानकारी लें। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में रसायनों के कारण होनेे वाली आपदा अनिष्टकारी सिद्ध हो सकती है। इस संबंध में जानकारी मिलने पर आपदा प्रबंधन एवं बचाव के लिए आवश्यक उपकरण क्रय किए जा सकते हैं। वहीं उसी हिसाब से डिजास्टर प्लान बनेगा। कहा कि बीबीएन हिमाचल का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। यहां 800 के करीब ऐसे उद्योग हैं जहां रसायनों का प्रयोग हाता है। इस समूचे क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं के साथ मानव जनित आपदाओं से निपटने की समूची तैयार की जानी आवश्यक है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा कि आपदा प्रबंधन एवं बचाव में जल की महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि जल के प्राकृतिक स्रोतों के संरक्षण के लिए ग्राम स्तर पर समितियों का गठन किया जाना चाहिए।

समूचा हिमाचल भूकंप जोन-4 और 5 में आता है। इसके दृष्टिगत यह आवश्यक है कि प्रदेश एवं बद्दी - बरोटीवाला - नालागढ़ क्षेत्र में भूकंप रोधी भवन निर्मित किए जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में क्षेत्र के उद्योगपतियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी समयबद्ध विभागों को निर्देश दिए कि आपदा से बचाव के लिए समय पूर्व तैयारी एवं प्रबंधन आवश्यक हैं। जिला एवं उपमंडल स्तर पर विभिन्न आपदा प्रबंधन  केंद्रों तथा सदस्यों के दूरभाष नंबरों की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित जैन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और  इस क्षेत्र में विभिन्न आपदाओं से निपटने के संबंध में पूरी जानकारी प्रदान की। कहा कि इस क्षेत्र में विभिन्न आधारभूत संरचना सृजित की जा रही हैं। जल निकासी कार्यप्रणाली स्थापित करने पर इस वर्ष 60 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। एसडीएम नालागढ़ हरिकेश मीणा, तहसीलदार बद्दी डीआर भाटिया, खंड विकास अधिकारी एचसी शर्मा, नगर योजनाकार गणेश लाल, पुलिस उप अधीक्षक नालागढ़ डॉ. साहिल अरोड़ा, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ के वाईएस गुलेरिया और विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा औद्योगिक संघ के प्रतिनिधि इस अवसर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed