फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The culture Building constuucted in Koto

कोठों में शीघ्र बनाया जाएगा सांस्कृिततिक भवन ः धनीराम

Fri, 07 Oct 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 07 Oct 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन

कंडाघाट में लोक गायक काकू राम के स्मृति दिवस पर राज्य स्तरीय लोक संगीतकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। लोक संगीत सदियों से संस्कृति और परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। लोक संगीत विशेषकर पहाड़ी बोली के प्रचार में सहायक सिद्ध हुआ है। इससे जहां एक ओर पहाड़ी बोली के प्रचार-प्रसार से पहाड़ी की एक पहचान बनी है।

विज्ञापन

 
यह स्वरोजगार एवं रोजगार का जरिया बनकर उभरा है। देश सरकार संस्कृति एवं लोक कलाओं के संरक्षण के लिए प्रयासरत है। सोलन जिले के कोठों में 4.26 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर निर्मित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने साहित्यकारों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में आशातीत वृद्धि की है। पहाड़ी बोली को संविधान के अनुच्छेद 8 में शामिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा, लोक गायक स्व. काकू राम के पुत्र राजेंद्र कश्यप, प्रसिद्ध लोक गायक डॉ. केएल सहगल, ज्वाला प्रसाद शर्मा, अच्छर सिंह परमार, प्रेम प्रकाश निहालटा, विद्या नंद सरेक, लैहरू राम सांख्यान, रामेश्वर शर्मा, करनैल राणा, संतराम शर्मा, नियामत हुसैन, रोशन लाल, जिया लाल ठाकुर, सीता राम शर्मा, गौरी शंकर, लक्ष्मी दत, नरेश कुमार, बसंती देवी, विद्या देवी, मनसा पंडित, कृष्णा ठाकुर, दौलतपति नेगी, शांति हेटा, निशा बंसल, सुमन, प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, कांग्रेस नेता नारायण सिंह ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति कंडाघाट के अध्यक्ष अजय वर्मा, ग्राम पंचायत पौधना के प्रधान संजीव ठाकुर, पंचायत बांजणी के प्रधान प्रेम कश्यप, सिरमौर कल्याण मंच के अध्यक्ष बलदेव चौहान और बघाट कल्याण मंच के अध्यक्ष संतराम शर्मा सहित अन्य लोक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed