फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The condition of the rain shelter in Patta Mahalog is dilapidated, causing inconvenience to the passengers.

Solan News: पट्टा महलोग में वर्षाशालिका की हालत जर्जर, यात्रियों को हो रहे परेशान

Sun, 12 Apr 2026 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The condition of the rain shelter in Patta Mahalog is dilapidated, causing inconvenience to the passengers.
कसौली के साथ लगते पट्टा महलोग में बनी खस्ताहाल वर्षा शालिक। संवाद - फोटो : 1
धूप-बारिश में लोगोां को नहीं मिल रहा कोई लाभ,गंदगी और जलभराव से भी परेशानी
विज्ञापन

केके शर्मा

कसौली (सोलन)। कसौली के साथ पट्टा महलोग में वर्षाशालिका की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। स्थिति यह है कि न तो लोग धूप में यहां खड़े हो पा रहे हैं और न ही बारिश में इसका कोई लाभ मिल रहा है। बसें खड़ी होने पर सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्र बद्दी व पट्टा महलोग को कसौली से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है। यहां पीडब्ल्यूडी की ओर से वर्षा शालिका और गैंगहट का निर्माण किया गया था, लेकिन दोनों ही अब जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। न तो समय-समय पर मरम्मत की गई और न ही रंग-रोगन किया गया, जिससे यह संरचनाएं बदहाल स्थिति में हैं। स्थानीय निवासी राम कुमार, अजय सिंह, महेंद्र ठाकुर और विवेक आदि ने बताया कि पट्टा बस स्टैंड केवल चुनावी समय में ही विकास का मुद्दा बनता है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि राजनीति से ऊपर उठकर बस स्टैंड के आधुनिकीकरण, सफाई और चौड़ीकरण पर ध्यान दिया जाए। बस स्टैंड के आसपास नालियां पूरी तरह बंद पड़ी हैं, जिससे जल निकासी व्यवस्था ठप हो गई है। गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। हल्की बारिश में ही पूरा स्टैंड कीचड़ में तब्दील हो जाता है।

कोट
पट्टा बस स्टैंड पर गिरी बाउंड्री वॉल की मरम्मत के आदेश दे दिए गए हैं। वर्षा शालिका का मामला संज्ञान में नहीं था, लेकिन यदि मरम्मत की आवश्यकता होगी तो उसे भी शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ई. गुरमिंदर राणा,अधिशासी अभियंता,लोक निर्माण विभाग,कसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed