फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The condition of the main road of Housing Board Phase-1 and 2 is bad.

Solan News: हाउसिंग बोर्ड फेज-एक और दो की मुख्य सड़क की हालत खस्ता

Tue, 02 Jun 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
दो साल से मरम्मत का इंतजार, गड्ढों और कीचड़ से बढ़ी दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

गहरे गड्ढों के चलते सुबह-शाम लगता है लंबा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी के वार्ड 8 स्थित हाउसिंग बोर्ड फेज-एक और फेज-दो को जोड़ने वाली मुख्य सड़क दो साल से बदहाल है। यहां सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क उखाड़ी गई थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। अब यह सड़क जगह-जगह से टूटकर नाले का रूप ले चुकी है, जिससे हजारों लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उखड़ी सतह लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। कई स्थानों पर सड़क का नामोनिशान मिट चुका है और बरसात में यह नाले जैसी दिखती है। वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्हें गड्ढों से बचते हुए गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन फिसलने और क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। सुबह-शाम दफ्तरों और उद्योगों में काम पर जाने के समय लंबा जाम लगता है। सड़क की बदहाल स्थिति से वाहन रेंगते हुए गुजरते हैं। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग और नगर निगम ने सड़क की मरम्मत को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। कई बार शिकायतें और मांग पत्र दिए गए, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के निवासी बताते हैं कि नगर निगम के अधिकारी और संबंधित विभाग के कर्मचारी भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने नगर निगम बद्दी और संबंधित विभाग से मांग की है। बरसात के मौसम से पहले सड़क का पुनर्निर्माण कर इसे यातायात के लिए सुरक्षित बनाया जाए। इससे हजारों लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed