{"_id":"58516d314f1c1b676f64b3d9","slug":"the-cold-in-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे के चलते बद्दी में ठंड ने तोड़ा रिकार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे के चलते बद्दी में ठंड ने तोड़ा रिकार्ड
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में ठंड और कोहरे की चादर ने रात के तापमान को पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में ठंड और कोहरे की चादर ने रात के तापमान को पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया है। बुधवार सुबह बद्दी में इतना घना कोहरा रहा कि वाहन चालकों को फॉग लाइटों का सहारा लेकर सड़कों पर चलना पड़ा है। कोहरे के कारण बीबीएन के तापमान में पिछले साल के मुकाबले तीन डिग्री अधिक गिरावट दर्ज की गई है। तापमान की इस गिरावट का कारण औद्योगिक प्रदूषण भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 14 दिसंबर को बीबीएन का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहा था। इस साल घने कोहरे के कारण तापमान तीन डिग्री अधिक नीचे पहुंचा है। दोपहर के समय भी लोग अपने कार्यालय, घर, दुकान के भीतर बैठकर ठंड का एहसास कर रहे हैं। दोपहर के समय भी बीबीएन के तापमान में बदलाव देखा गया है। पिछले साल जहां दोपहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहा वहीं इस साल दोपहर के समय 24 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोहरे के कारण बीबीएन में सरकारी और निजी स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी आ रही है। किताबों के बोझ के साथ अब बच्चों को गर्म कपड़ों का बोझ भी उठाना पड़ रहा है। आगामी दिनों में बीबीएन में कोहरे तथा ठंड का कहर और बढ़ेगा। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने रात के समय ठंड दूर करने के लिए अलाव और अंगीठी का प्रयोग भी आरंभ कर दिया है। नोटबंदी के कारण लोगों को गर्म कपड़ों की खरीददारी में जरूर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन