फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The campaign to uproot cannabis will run in the district from June 20

Solan News: जिले में 20 जून से चलेगा भांग उखाड़ो अभियान

Tue, 13 May 2025 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। मादक पदार्थों एवं नशा मुक्त भारत अभियान-2 के तहत उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने जिला स्तरीय कार्य योजना की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में 20 जून से 31 अगस्त तक भांग उखाड़ो अभियान कार्यांवित किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, स्वास्थ्य विभाग तथा स्वयं सेवी संस्थाओं से आग्रह किया कि ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करें जहां भांग के पौधे पाए जाते हैं ताकि इन्हें सफलतापूर्वक समाप्त किया जा सके। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर स्कूलों में बच्चों को नशा निवारण पर व्याख्यान के माध्यम से जागरूक करें और इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग से सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि वह मानसिक स्वास्थ्य के लिए टोल फ्री नंबर 14416 के बारे में सभी को जागरूक करें। उन्होंने इस टोल फ्री नंबर के विषय में सभी स्कूलों में छात्रों को जागरूक करने और विद्यालयों में इस नंबर की जानकारी देने के निर्देश दिए। मनमोहन शर्मा ने निर्देश दिए कि यदि सोलन जिला के किसी क्षेत्र में अफीम की खेती पाई जाती है तो उसे भी नष्ट किया जाए। उन्होंने औषधि निरीक्षक को निर्देश दिए कि जिला में दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित बनाएं कि कोई भी दवा चिकित्सक के लिखित परामर्श के बिना न दी जाए। उन्होंने इस दिशा में नियमित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नशामुक्त भारत अभियान-2 के तहत 272 जिलों को चिह्नित किया गया है। इसमें सोलन जिला भी शामिल है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य, पुलिस, आबकारी, परिवहन, पर्यटन, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को अपने-अपने विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त कर बहुमूल्य सुझाव शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एएसपी बद्दी अशोक वर्मा, एएसपी सोलन राजकुमार चंदेल, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम सिंह कायथ, सीएमओ डॉ. राकेश प्रताप, जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र राणा, सहायक अरण्यपाल चंद्रिका शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगनदीप राज हंस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed