{"_id":"5804af3e4f1c1b582c702a88","slug":"the-bhajan-efected","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनों से पर्यावरण होता है शुद्ध ः शांडिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनों से पर्यावरण होता है शुद्ध ः शांडिल
ब्यूरो, सोलन
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
मुरारी मारकेट में अायोजित माता की चौकी के दौरान भजन गातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरारी मार्केट में मां शूलिनी सेवादल और पैरागॉन के सौजन्य से वैश्य समाज ने माता की चौकी का आयोजन किया। वैश्य समाज के वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र ही सोलन के चंबाघाट स्थित शमशानघाट का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस कार्य पर 2.23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने इस दिशा में राज्य सरकार से सहयोग की अपील की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सभी धर्म मानव जाति के उत्थान की दिशा में कार्यरत रहे हैं तथा धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य मनुष्य के मस्तिष्क एवं हृदय को परिष्कृत कर उसे सद्मार्ग पर चलाना है। वह शूलिनी सेवादल द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम को संबोधित कर
विज्ञापन
रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान से यह सिद्ध हुआ है कि भजन एवं ध्यान मनुष्य के मस्तिष्क के साथ पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इससे मनुष्य सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होता है। कहा कि उचित मार्ग सतत विकास की दिशा में लाभकारी है। उन्होंने ऐसे आयोजन अधिक संख्या में करने पर बल दिया। उन्होंने आयोजन के लिए शूलिनी सेवादल को बधाई दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर शूलिनी सेवादल की ओर से 10 सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इससे पूर्व वैश्य समाज द्वारा आयोजित भजन संध्या में शिरकत की। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायिका अलका गोयल ने अपने भजनों के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध किया। हिमाचल वैश्व समाज के संरक्षक विनोद गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन मेहता, प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, शूलिनी सेवादल के अध्यक्ष सुशील चौधरी, उपाध्यक्ष अमृत लाल अग्रवाल, वैश्य समाज के प्रधान रमेश बंसल और कोषाध्यक्ष राकेश सिंघल सहित अन्य ने बड़ी संख्या में भाग लिया।