{"_id":"687e3f5017d53c67a0099a1e","slug":"the-bank-gave-information-about-the-schemes-to-the-customers-solan-news-c-176-1-ssml1040-148801-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बैँक ने ग्राहकों को दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बैँक ने ग्राहकों को दी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। बैंक ऑफ बड़ौदा की परवाणू शाखा ने 47वीं वर्षगांठ पर बैंक परिसर में हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक नीति वर्मा ने बैंक के वरिष्ठ ग्राहकों को आमंत्रित किया। बैंक प्रबंधन ने उन्हें योजनाओं के बारे में बताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ ग्राहकों में पूर्व नप अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, कमल अग्रवाल, अरविंद जेटली, अशोक जैन और समाजसेवी सतीश बेरी हवन में शामिल हुए। पूजा पाठ के बाद बैंक की ओर से सभी को प्रसाद वितरित किया गया। बैंक प्रबंधन की ओर से सभी वरिष्ठ ग्राहकों के लिए चाय व मिष्ठान का प्रबंध भी किया गया। बैंक प्रबंधक ने इस अवसर पर शामिल होने वाले सभी वरिष्ठ ग्राहकों का आभार जताया और भविष्य में शाखा से जुड़े रहने की कामना की। | संवाद