फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The application requried for the post of data entry opetater

इंचार्ज, सुपरवाइजर और डाटा एंट्री पदों को आवेदन आमंत्रित

Sat, 23 Jul 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 23 Jul 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
The application requried for the post of data entry opetater
बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। जिला आपदा कार्यवाही केंद्र में जिला प्रशासन कई पदों पर भर्ती करने जा रहा। - फोटो : demo pic

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। जिला आपदा कार्यवाही केंद्र में जिला प्रशासन कई पदों पर भर्ती  करने जा रहा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के केंद्र (डीइओसी) के संचालन के लिए ड्यूटी इंचार्ज/ सुपरवाइजर तथा डाटा एंट्री आपरेटर के पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के इच्छुक पात्र उम्मीदवारों के प्रार्थनापत्र 2 अगस्त तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोलन के कार्यालय में पहुुंचना जरूरी हैं। शुरू में उम्मीदवारों को इन पदों पर एक वर्ष के लिए नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन


मिलेंगे दस हजार मिलेगी पगार
ड्यूटी इंचार्ज, सुपरवाइजर के पद के लिए आवेदक किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं कंप्यूटर एप्लीकेशनज में न्यूनतम छह माह के पाठ्यक्रम का डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए। चयनित उम्मीदवार को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलेगा।
विज्ञापन


यहां मिलेंगे 9 हजार प्रतिमाह
डाटा एंट्री आपरेटर के पद के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवार कंप्यूटर पर अंग्रेजी भाषा में 30 शब्द प्रति मिनट टाइप करने की क्षमता रखता हो और उसे हिंदी भाषा में टाइपिंग का ज्ञान होना भी जरूरी है। चयनित उम्मीदवार को 9 हजार रुपये प्रतिमाह का पारिश्रमिक प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। अनुभवी उम्मीदवारों को वरियता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 अगस्त तक करें आवेदन : डीसी
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि पात्र उम्मीदवार शैक्षणिक/तकनीकी शिक्षा/अनुभव प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रतियों, दो पासपोर्ट साइज छायाचित्र, नवीनतम चरित्र प्रमाण पत्र और अपने पते वाले लिफाफे के साथ 2 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर की जानकारी/टंकण परीक्षा की जानकारी आवेदनों की छंटनी के बाद जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed