{"_id":"649592f3f6836d25790dca04","slug":"the-administration-sent-a-letter-to-the-government-regarding-the-post-of-president-in-np-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1040-2198-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नप नालागढ़ में अध्यक्ष पद को लेकर प्रशासन ने सरकार को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नप नालागढ़ में अध्यक्ष पद को लेकर प्रशासन ने सरकार को भेजा पत्र
Fri, 23 Jun 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
बीते काफी समय से खाली पड़ा है नप नालागढ़ में अध्यक्ष का पद
अब बद्दी नप में भी अध्यक्ष की कुर्सी हो गई है खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ अध्यक्ष पद को लेकर सरकार ने चुनाव संबंधी भेजी गई कानूनी राय पर स्पष्टीकरण के लिए स्थानीय प्रशासन ने दोबारा पत्राचार किया है। इसका जवाब आने के बाद ही अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि तय होगी। पिछले पांच माह से नालागढ़ की नगर परिषद बिना अध्यक्ष के चल रही है। पांच पार्षदों ने बैठक में नप अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन अभी तक उपायुक्त की ओर से बैठक बुलाने का आदेश नहीं मिला है। इससे नप बिना अध्यक्ष के ही है।
नालागढ़ नप अध्यक्ष के विरुद्ध 30 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था जिसके कारण नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 21 जनवरी को बैठक बुलाई थी। नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने एसडीएम को पत्र लिखा कि विधायक के नाते और एमसी एक्ट के तहत उनको नप अध्यक्ष के चुनाव में वोट का अधिकार दिया जाए। एसडीएम ने उक्त पत्र को उपायुक्त को भेजा। इसके बाद केएल ठाकुर ने एक और ज्ञापन दिया था कि जब तक उनके पत्र पर कोई निर्णय नहीं हो जाता, तब तक अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया जाए। शहरी विकास विभाग के पत्र के अनुसार मामला विधि विभाग को भेजा गया था।
नालागढ़ के बाद अब बद्दी नप में भी अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई है। पिछले एक वर्ष से नप में दो बैठकें ही हुई। वर्तमान अध्यक्ष जस्सी चौधरी ने त्यागपत्र दे दिया है और इसके पीछे पारिवारिक कारण बताए हैं। अब उपायुक्त बद्दी और नालागढ़ में पार्षदों की बैठक बुलाएंगे। इसके बाद यहां पर अध्यक्ष का चुनाव होगा। उधर, अधिकारियों की मानें तो उन्होंने नप नालागढ़ में अध्यक्ष पद को लेकर पुन: सरकार से पत्राचार किया है।