फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   tension

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच फिर से बढ़ा तनाव

Sun, 11 Oct 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धर्मपुर(सोलन)।
अमर उजाला ब्यूरो धर्मपुर(सोलन)। Updated Sun, 11 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

जाबली में एचपीएल कंपनी के बाहर कर्मचारियों पर लाठी चार्ज करने को लेकर विवादों में घिरी पुलिस और यूनियन की आपस में दोबारा ठन गई है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कंपनी प्रबंधन पर किराए के गुंडे लाकर कंपनी यूनियन के प्रधान पर जानलेवा हमला कराने के आरोप जड़े हैं। मामले की शिकायत पुलिस और श्रमिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन को सौंपी गई है। साथ ही कंपनी प्रबंधन पर मामला दर्ज करने की मांग प्रशासन के आला अफसरों की है। उसके बाद स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो चुकी है। फिर से यहां आंदोलन और उग्र हो सकता है। उधर कंपनी ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


एचपीएल कर्मचारी यूनियन के प्रधान मंजीत कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर जानलेवा हमला किया है। वह बाइक से धर्मपुर से जाबली आ रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे एक चौपहिया वाहन से उन्हें जोरदार टक्कर मार कर गिरा दिया और धमकाकर भाग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा बाहरी राज्यों से किराए के गुंडों को बुलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस पर यूनियन की ओर से पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत पत्र के माध्यम से सूचित कर गुंडा तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की गई है, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर यूनियन में विरोध बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


मामला फिर से बढ़ता देख प्रदेश श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने जाबली में एचपीएल कंपनी के कामगारों से बातचीत करने पहुंचे। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि 40वें दिन के बाद भी कंपनी प्रबंधन ने उनकी मांगों को नहीं माना है। अगर प्रबंधन ने उनकी मांगें नहीं मानी तो फिर से उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन ने सारे आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उधर प्रदेश श्रमिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बावा हरदीप सिंह ने कहा कि कर्मचरियों की मांगों को लेकर कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट अशोक चाहर से बात की गई है। कंपनी सभी आरोप नकार रही है। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति से समस्या हल करने को कहा है। इस मौके पर युवा इंटक प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह के अलावा ठाकुर दास, भूपेंद्र ठाकुर, प्रकाश चंद मौजूद रहे।

नियमों की दुहाई देते हुए कंपनी ने कई श्रमिकों को उद्योग से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। 18 सितंबर को रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई मजदूरों और पुलिस वालों को चोटें पहुंची। उसके बाद सोलन में सीटू के बैनर तले विशाल रैली में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला गया।


डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने कहा कि यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रधान पर हमले की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं थाना प्रभारी परवाणू मिनाक्षी ने कहा कि मामला संज्ञान में है। शिकायत सही पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed