{"_id":"67f3e16de31336fa44092c46","slug":"tenders-worth-lakhs-of-rupees-have-been-floated-for-beautification-solan-news-c-176-1-ssml1042-141262-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सौंदर्यीकरण के लिए लाखों रुपये के लगे है टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सौंदर्यीकरण के लिए लाखों रुपये के लगे है टेंडर
विज्ञापन
वार्ड एक और छह में सेल्फी प्वाइंट के कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जारी
वार्ड चार, सात, 10 और 16 में 11 लाख के लगेंगे झूले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम की ओर से लाखों रुपये के टेंडर लगाए हैं। इनमें से कुछ कार्य पिछले बजट के हैं। वार्ड एक और छह में आई लव सोलन सेल्फी प्वाइंट के लिए टेंडर प्रकिया जारी है। इसके लिए अनुमानित लागत चार लाख रुपये है। इसके साथ चिल्ड्रन पार्क में 4.70 लाख से दीवारों पर चित्रकारी होगी। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए अनुमानित लागत 6.50 लाख रुपये हैं।
जवाहर पार्क में फाउंटेन लगाने के लिए 7.75 लाख का टेंडर किया गया है। इसके अतिरिक्त ओपन एयर थियेटर का निर्माण जवाहर पार्क में किया है। वार्ड चार, सात, 10 व 16 में बच्चों के लिए झूले लगाए जाने हैं। इसके लिए 11 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर निगम द्वारा बैठक कक्ष का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए सेंटर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए अधिकतर कार्य पूरा हो गया है। शहर की सुरक्षा व निगरानी के लिए योजना बनाई जाएगी। इसके लिए 2.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
ऑनलाइन बिलों में मिली सफलता
एजीसेक के तहत वर्ष-2024 में ई-संपति पोर्टल से ऑनलाइन बिलों को शहरवासियों को भेजा गया। इस माध्यम से अगस्त-2022 से मार्च-2024 तक कुल संपत्ति कर 10 करोड़ में से 7.18 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है। इसके साथ शहर में होर्डिंग के लिए 32 स्थान व एलईडी विज्ञापन के लिए छह 6 स्थान चिह्नित किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 45 लाख रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
एलईडी से जगमगाएगा शहर
नगर निगम ने शहर के वार्डों में एलईडी लाइटें लगवाने के लिए 68 लाख के कार्य के टेंडर लग हैं। कुछ वार्डों में कार्य शुरू भी हो गया है। नगर निगम की ओर से आईएचएसडीपी के तहत 96 आवासों को निर्माण किया। इसके तहत 49 लाभार्थियों को आवास आबंटित किए जा चुके हैं। शेष 47 लाभार्थियों को जल्द ही आवासों का आबंटन किया जाएगा।
आधुनिक शौचालयों का होगा निर्माण
शहर के वार्ड पांच गंज बाजार में नए शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वार्ड दो में शौचालय का जीर्णोद्धार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य स्थानों पर आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इन शौचालयों के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। शहर में उचित सफाई व्यवस्था के लिए 3.50 करोड़ रुपये और कूड़ा एकत्रित करने व वाहनों पर 3.50 करोड़ रुपये वार्षिक व्यय किया जाएगा।
संपत्तियों से एक करोड़ की आयु का अनुमान
नगर निगम की दुकानों और लीज पर दी गई संपत्तियों का नगर निगम ने सर्वेक्षण करवाया। इन संपत्तियों से वर्ष 2024-25 में 23.78 लाख रुपये की प्राप्ति हुई। जबकि अभी एक करोड़ रुपये बकाया राशि है। अब बाजार मूल्य अनुसार नवीनीकरण किया गया है। वर्ष 2025-26 में संपत्तियों से एक करोड़ रुपये की आय संभावित है।