फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   tender to built park

Solan News: शहीदी स्मारक बनाने के लिए 20 लाख का टेंडर जारी, आउटर वॉल, रास्ता व पार्क बनेंगे

Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से दोहरी दीवार पर बनाया जाएगा स्मारक
विज्ञापन

कार्य को शुरू करवाने के लिए पार्षद और आयुक्त ने किया निरीक्षण
20 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने के लिए उपायुक्त ने भी दिया है आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 के किनारे दोहरी दीवार पर शहीदी स्मारक बनाने का कार्य आगामी दिनों में शुरू हो जाएगा। नगर निगम की ओर से 10-10 लाख रुपये के दो टेंडर ठेकेदार को अलॉट कर दिए हैं। इस टेंडर से दोहरी दीवार पर शहीदी स्मारक वाली जगह पर आउटर वॉल लगेगी। इसी के साथ रास्ता और पार्क को शेप में लाया जाएगा। बुधवार को पूर्व उपमहापौर व पार्षद राजीव कौड़ा और आयुक्त एकता काप्टा ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर्टिटेक्ट प्रदीप मंमगई, कनिष्ठ अभियंता विनोद पाल और निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान योजना के अनुसार कार्य करने के लिए भी कहा।
वहीं, पहले चरण का कार्य पूरा होने के बाद दूसरे चरण में कार्य के लिए टेंडर लगाए जाएंगे। इसमें निर्माण कार्य में 20 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने भी देने का आश्वासन दिया है। गौर रहे कि शहर में शहीदी स्मारक बनाने की कवायद बीते तीन सालों से की जा रही थी। पूर्व उपमहापौर और पार्षद राजीव कौड़ा ने स्मारक बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से एनओसी भी ली। अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद शहीद स्मारक निर्माण के लिए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिलान्यास किया। डिजाइन के अनुसार बस स्टाॅप दोहरी दीवार पर यह स्मारक बनेगा। स्मारक को जाने के लिए सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी। इसके अलावा यहां पर लोगों को बैठने के लिए भी स्थान दिया जाएगा। वर्तमान में लगाए गए डंगे को तोड़कर निर्माण कार्य होगा, ताकि बस स्टॉप पर बसें भी आसानी से खड़ी हो सकें।
विज्ञापन

इनसेट
32 बलिदानियों के नाम भी लिखे जाएंगे
शहीद स्मारक में जिले के 32 बलिदानियों के नाम लिखने के लिए दीवार भी लगेगी। इसके अलावा काफी समय से पुलिस लाइन में रखी गई झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को भी स्थापित किया जाएगा। यह प्रतिमा चंबाघाट में बने पार्क में स्थापित थी, लेकिन फोरलेन बनने के कारण इसे वहां से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
एनएचएआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने में तीन साल का समय लगा है। इसके बाद टेंडर लगाए गए हैं। 20 लाख रुपये के पहले चरण के टेंडर लगे हैं। पहले चरण कार्य आगामी दिनों में शुरू हो जाएगा।
-राजीव कौड़ा, पूर्व उपमहापौर व पार्षद, नप सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed