फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tell people about the benefits of yoga, panchakarma and naturopathy

Solan News: लोगों को बताए योग, पंचकर्म एवं प्राकृतिक चिकित्सा के फायदे

Mon, 06 Apr 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tell people about the benefits of yoga, panchakarma and naturopathy
सनेड़ में आयुष विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में रोगियों की जांच करते हुए चिकित्सक- स्रोत- संस्थ
320 लोगों को जांचा, सनेड में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आयुष विभाग की ओर से सनेड में आयुष शिविर का आयोजन किया गया। उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज जुल्का ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने भाग लेकर आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।
इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 320 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार परामर्श दिया गया और निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही मरीजों की रक्त जांच भी की गई, जिससे रोगों की समय पर पहचान सुनिश्चित हो सकी। शिविर में डॉ. रवि शर्मा ने सामान्य रोगों की जांच की, जबकि डॉ. कंचन चौहान ने आंखों से संबंधित समस्याओं का परीक्षण किया। डॉ. नेहा महाजन ने त्वचा संबंधी रोगों का उपचार एवं परामर्श दिया। इसके अतिरिक्त डॉ. रितु सिक्का, डॉ. निशि शर्मा, डॉ. नैन्सी एवं डॉ. दीपिका ने भी मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सा सलाह दी।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने आयुष पद्धति के तहत योग, पंचकर्म एवं प्राकृतिक चिकित्सा के लाभों के बारे में जानकारी दी और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में औषधीय जड़ी-बूटियों एवं पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस आयोजन में आईआरजी एनजीओ ने वॉलंटियर के रूप में सहयोग दिया। संस्था के सदस्य पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा एवं दिनेश कुमार ने पंजीकरण, मार्गदर्शन और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed