फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tehsildar Nalagarh went for training, people wandering for get their revenue works done

तहसीलदार गए ट्रेनिंग पर, नालागढ़ में नहीं हो रहे काम

Thu, 28 Apr 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में बुधवार को लोगों के राजस्व से जुड़े कोई भी कार्य नहीं हो पाए। यहां तैनात तहसीलदार दो दिन के लिए ट्रेनिंग पर गए जबकि यहां नायब तहसीलदार सेवानिवृत्त हो गए। अभी तक उनके स्थान पर दूसरा अधिकारी नहीं आया है।
नालागढ़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेश घई ने बताया कि बुधवार को राजस्व से जुड़ा कोई भी काम नहीं हो पाया। लोग रजिस्ट्री करवाने दूर-दूर से आए थे लेकिन तहसीलदार न होने पर उन्हें बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यहां तैनात नायब तहसीलदार सेवानिवृत्त हो गए हैं और उनके स्थान पर अभी तक किसी ने कार्यभार नहीं संभाला है जिससे समस्या पैदा हो गई है। नालागढ़ के एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि दो दिन के लिए नालागढ़ तहसीलदार के कार्य भार रामशहर के तहसीलदार को दिया गया है। राजस्व से जुड़े कार्य लोग रामशहर से करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed