{"_id":"6aabd9f6227cd41ed70306a0","slug":"teams-won-in-sports-solan-news-c-176-1-sln1014-179251-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाबा जोगों, शिमला, आईटीआई सोलन ने अगले दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाबा जोगों, शिमला, आईटीआई सोलन ने अगले दौर में किया प्रवेश
विज्ञापन
गुग्गा माड़ी मेले में कबड्डी प्रतियोगिता में 60 टीमें ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मेले में ग्रामीण खेल प्रेरणा संगठन की ओर से राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। वीरवार को रोमांचक मुकाबले में बाबा जोगों की टीम ने शिमला को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं धर्मपुर और आईटीआई सोलन के बीच खेले गए मैच में धर्मपुर की टीम विजेता बनी। एक अन्य मुकाबले में भगत सिंह एकेडमी ने बीबीएन बद्दी को शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। शिमला और सुबाथू के बीच खेले गए मैच में शिमला ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सुबाथू को पराजित किया। आईटीआई सोलन और गुग्गा माड़ी के मैच में आईटीआई सोलन ने एकतरफा जीत दर्ज की। बड़ोग और रणो के बीच हुए मैच में बड़ोग ने जीत हासिल की, जबकि कृष्णगढ़ और देवठी के बीच हुए मुकाबले में कृष्णगढ़ की टीम विजयी रही।
अंडर-19 आयु वर्ग में करीब 32 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खेल महाकुंभ में कई राज्यों की करीब 60 टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त रेंजर अधिकारी बनारसी चौहान ने शिरकत की। चौहान ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और उनमें अनुशासन की भावना पैदा करने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत राणो के उपप्रधान संजीव ठाकुर, उपप्रधान महेंद्र सिंह (चामत भेड़च), ग्रामीण खेल प्रेरणा संगठन के प्रधान राजेश ठाकुर तथा महासचिव कमलेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।