{"_id":"696b8c034c28c3f0ee0923a3","slug":"team-won-in-kabaddi-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1044-161525-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 45 किलो भार वर्ग में राजपुरा ने जीती कबड्डी की ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 45 किलो भार वर्ग में राजपुरा ने जीती कबड्डी की ट्राॅफी
विज्ञापन
दाड़वा पंचायत ने नशे के खिलाफ छेड़ा अभियान
21 को पंचायत की बुलाई ग्राम सभा
सभा में नशे को लेकर बनाई जाएगी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून की दाड़वा पंचायत ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई। पहले दिन 45 किलो वर्ग की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें नालागढ़ के राजपुरा की टीम विजेता रही। रविवार को अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिता कराई जाएगी।
नगर कोटी यूथ क्लब दाड़वा ने पंचायत के सौजन्य से यह प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में 15 टीमों ने भाग लिया। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर समरोह के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता टीम को 4100 रुपये नकद व ट्राॅफी तथा उप विजेता टीम को 3100 रुपये व ट्राॅफी प्रदान की। रमेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। पंचायत ने भी नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए एक पहल की है। इस पहल के तहत दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। दाड़वा पंचायत व अन्य पंचायतों से आए युवा खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। 21 जनवरी को ग्राम सभा बुलाई है। इसमें नशे के खिलाफ अभियान चलाने पर चर्चा की जाएगी। यह नशा अब पंचायतों में भी धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। रविवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 वर्ग के मैच होंगे। विजेता टीम को जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश ठाकुर सम्मानित करेंगे।