{"_id":"667d5d5aa0b30e590e057cff","slug":"teachers-will-be-trained-to-cope-with-disaster-solan-news-c-176-1-ssml1041-124102-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आपदा से पिटने के लिए प्रशिक्षित होंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आपदा से पिटने के लिए प्रशिक्षित होंगे शिक्षक
Thu, 27 Jun 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
एससीईआरटी में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत कार्यशाला
चार दिन के शिविर में ऊना, शिमला के 36 शिक्षक ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में ऊना और शिमला जिले के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय स्कूल सुरक्षा पर कार्यशाला शुरू हुई। शुभारंभ एससीईआरटी के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने किया। शिविर में दोनों जिलों से 36 अध्यापक भाग ले रहे हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षकों को आपदा से संबंधित घटनाओं जैसे बाढ़, भूकंप समेत अन्य आपदाओं के प्रति बच्चों को प्रशिक्षित करना है। इसके लिए पहले शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण के बाद स्कूलों में बच्चों को आपदा से निपटने के लिए तैयार करेंगे। वहीं बच्चे अपने अभिभावक को प्रशिक्षित करेंगे और इस प्रकार से समाज एवं राज्य के लोग आपदा से बचाव को लेकर प्रशिक्षित हो जाएंगे। एससीईआरटी के मीडिया समंयवक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि डॉ. रंजीत ठाकुर ने सामान्य आपदा के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आपदा को रोका नहीं जा सकता है, लेकिन इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि स्कूलों में आपदा प्रबंधन कमेटी के गठन के साथ सुरक्षा प्लान भी तैयार किया जाना चाहिए। यदि कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो स्कूलों के पास इससे निपटने के क्या साधन हैं। आपदा के दौरान अपना, विद्यार्थियों का बचाव, प्राथमिक उपचार, स्कूल के आसपास कौन सा सुरक्षित स्थान है, जहां पर बच्चे सुरिक्षत हो सकें, की भी जानकारी होना आवश्यक है।