फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   teachers joined in school

Solan News: सीबीएसई स्कूल धर्मपुर में नौ अध्यापकों ने संभाला कार्यभार

Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को तीस हजार रुपये मिलेगा मासिक वेतन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। हिंदी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न के अध्यापकों की नियुक्ति जारी है। जिला सोलन के धर्मपुर स्कूल में नौ अध्यापकों ने कार्यभार संभाल लिया है। इन अध्यापकों को तीस हजार रुपये मासिक वेतनमान मिलेगा। इन नौ अध्यापकों में भूगोल, समाज शास्त्र, इतिहास, रसायन विज्ञान, संगीत और सूचना प्रौद्योगिकी के एक-एक अध्यापक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दो गणित और दो अंग्रेजी विषय के अध्यापक भी नियुक्त किए गए हैं। जिले के सभी सीबीएसई पैटर्न स्कूलों में अध्यापक पहुंच गए हैं। गणित और अंग्रेजी के अध्यापक बालवाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्रदान करेंगे। स्कूल का नियमित पाठ्यक्रम स्कूल के स्थायी अध्यापक ही करवाएंगे। धर्मपुर स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर ने बताया कि नौ अध्यापकों ने कार्यभार संभाल लिया है।

इन अध्यापकों को दो महीने के अवकाश के दौरान मासिक वेतन नहीं मिलेगा। वे इस अवधि में बच्चों को ट्यूशन भी नहीं पढ़ा सकेंगे। स्कूल प्रधानाचार्य इन अध्यापकों की सेवाएं बालवाटिका से लेकर बारहवीं तक किसी भी कक्षा में लगा सकती हैं। गणित और अंग्रेजी के अध्यापकों को सहायक अध्यापक के रूप में देखा जा रहा है। इन अध्यापकों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बुनियादी शिक्षा से परिचित कराना है। बुनियादी अंग्रेजी शिक्षा में एबीसी से शुरू होकर टेंस की पहचान और अंग्रेजी बोलने के लिए बच्चों को तैयार करना शामिल है। गणित विषय में अंकों का ज्ञान, गिनती, जोड़, घटाव और भाग के चिह्नों की पहचान कराकर गणित सिखाना होगा। अंग्रेजी और गणित के अध्यापकों को क्लस्टर के तहत आने वाले अन्य स्कूलों में भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed