{"_id":"659e952aa5517fa74206a424","slug":"teachers-informed-about-the-role-play-of-mentoring-rule-kit-if-pensioners-dues-are-not-paid-will-mobilize-and-protest-solan-news-c-176-1-ssml1040-14247-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिक्षकों को मेंटरिंग रूल किट के रोल प्ले की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिक्षकों को मेंटरिंग रूल किट के रोल प्ले की दी जानकारी
Wed, 10 Jan 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
भुड में केंद्र शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशाला का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय केंद्र पाठशाला भुड में अंतिम दिन आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर जिला स्तरीय परामर्श कार्यशाला में मेंटरिंग टूल किट के क्रियान्वयन के बारे में बयाया। इस दौरान बताया कि रोल प्ले के माध्यम से कैसे बेहतर हो व डाटा रिकार्ड्स फार्मेट के क्रियान्वयन को बताया गया। एफएलएन मेंटरिंग को ऑनलाइन व ऑफलाइन पोर्टल को समझना व भरना, एफएलएन डैशबोर्ड का सही उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया गया। स्रोत व्यक्तियों ने कहा कि हर माह स्कूल, क्लस्टर, खंड व जिला स्तर पर समीक्षा बैठक होनी चाहिए। इसके लिए समीक्षा बैठक का एजेंडा पहले तैयार कर सभी से साझा किया जाना चाहिए। निपुण हिमाचल मिशन के तहत पिछले माह की हुई प्रगति पर स्कूल से लेकर जिला स्तर पर चर्चा करना व शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा होनी चाहिए।
कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति के रूप में निरीक्षण खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रंजना नैयर, हरी राम चंदेल व सुनीला भाटिया व निपुण जिला कोर्डिनेटर शीतल श्याम रोल्टा उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान से एमआईएस प्रभारी गोविंद ठाकुर संपर्क फाउंडेशन से लोकेंद्र, प्रथम संस्था की तरफ से प्रशांत सहित नालागढ़ खंड के 22, राम शहर खंड के 22 व पट्टा महलोग खंड के 10 केंद्र मुख्य शिक्षकों सहित नालागढ़ खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अनोख सिंह, तारा देवी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रामशहर रामानंद, ज्ञान चंद खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पट्टा महलोग हाकिम सिंह ने भाग लिया7