{"_id":"655cebd8fb5bf4965d07f4b8","slug":"tb-patient-died-in-baddhi-hospital-solan-news-c-176-1-ssml1041-11288-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी अस्पताल में टीबी रोगी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी अस्पताल में टीबी रोगी ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी के सरकारी अस्पताल में एक मरीज की क्षय रोग से मौत हो गई। मृतक युवक यूपी के कांशगंज का रहने वाला था। यह व्यक्ति मार्च माह से टीबी की दवाई ले रहा था लेकिन अगस्त में कोर्स को अधूरा छोड़ कर यूपी चला गया था। वहां पर जाकर उसने दवाई छोड़ दी। हालत खराब होने के बाद यह 15 दिन पहले बद्दी आया था। मंगलवार को बहादुर का रिश्तेदार उसे बद्दी अस्पताल में उपचार के लिए लाया। उपचार के दौरान ही इसकी मौत हो गई। अस्पताल के एसएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि युवक टीबी का मरीज था। 27 मार्च से बद्दी अस्पताल से वह टीबी की दवाई ले रहा था लेकिन 8 अगस्त के बाद यह दवाई लेने नहीं आया और यूपी चला गया। शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
संवाद
विज्ञापन
संवाद