{"_id":"57f24d2b4f1c1bab3326f841","slug":"tank-cleaning-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंकट के चलते रोका टैंक की सफाई का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंकट के चलते रोका टैंक की सफाई का काम
ब्यूरो, सोलन
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
शहर के मुख्य टैंक की सफाई का कार्य नगर परिषद ने आधा अधूरा अगले तीन दिन तक के लिए रोक दिया है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य टैंक की सफाई का कार्य नगर परिषद ने आधा अधूरा अगले तीन दिन तक के लिए रोक दिया है। खुंडीधार और इसके आसपास के क्षेत्रों पेयजल की भारी दिक्कत को देखते हुए यह फैसला लिया है। मुख्य टैंक की सफाई कार्य के चलते इस क्षेत्र के लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही थी। इसकी शिकायत यहां रह रहे स्थानीय लोगों ने नप को की थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
चार दिन बीत जाने पर भी नगर परिषद द्वारा मुख्य टैंक में जमी सिल्ट ही निकाली गई है। अब वीरवार को नगर परिषद द्वारा टैंक को साफ करने के लिए दूसरे चरण का अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें टैंक में जमे बालू को निकालने के साथ टैंक को संक्रमण मुक्त किया जाएगा। साथ ही टैंक को रंगने के साथ क्लोरिनाइज भी किया जाएगा। इस बीच नगर परिषद के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने टैंक की सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उपाध्यक्ष मीरा आनंद और वार्ड नंबर 12 की पाषर्द मधु कौशिक भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
चार दिन वार्ड 11 में होगी पानी की सप्लाई : जेई
नप के जेई बीएस ठाकुर ने बताया कि सोमवार को मुख्य टैंक में 7 लाख गैलन पानी स्टोर किया गया। इसकी सप्लाई वार्ड 11 खुंडीधार के लिए की जाएगी। टैंक से इस वार्ड को डायरेक्ट पानी की सप्लाई पहुंचती है। लेकिन पिछले चार दिनों से टैंक की सफाई के चलते इस वार्ड में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। इसके बाद वीरवार को दूसरे चरण की टैंक की सफाई आरंभ होगी।
विज्ञापन