{"_id":"62b1f9cf3c08fc0cae05e5be","slug":"swings-decorated-in-the-ground-for-shoolini-fair-temporary-shed-ready-solan-news-sml412804687","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूलिनी मेले के लिए ठोडो मैदान में सजे झूले, अस्थाई शेड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूलिनी मेले के लिए ठोडो मैदान में सजे झूले, अस्थाई शेड तैयार
विज्ञापन
सोलन में मां शूलिनी मेले को लेकर झूले लगाने में जुटे कर्मचारी व मशीनें। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। 24 से 26 जून तक होने वाले मां शूलिनी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले के मुख्य स्थल ऐतिहासिक ठोडो मैदान में झूले, स्टॉल, मंच, लोगों के बैठने की व्यवस्था समेत कई प्रकार पर काम किए जा रहे हैं।
मां शूलिनी के प्राचीन पीठ्म मंदिर में दोनों बहनों के मिलन को लेकर सजावट की जा रही है। मंदिर के चारों ओर सजावटी लाइटें लगाई जा रही हैं। शहर के कई जगह बाहरी राज्यों से आए कारोबारियों ने अस्थाई शेड बनाकर दुकानें तैयार कर ली हैं। हालांकि बारिश के चलते सोमवार को ठोडो मैदान में पानी भर गया। इसके चलते यहां पर कुछ काम रुका हुआ है।
नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने शहर के बाजार, ठोडो मैदान, मालरोड समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान छेड़ दिया है। नगर निगम हाल के पास डॉग शो को लेकर जगह बनाने का काम चल रहा है। मेले की सांस्कृतिक संध्या में नृत्य प्रतियोगिता पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोविड महामारी के कारण दो साल तक मेले का आयोजन नहीं हो पाया। कोविड ने मेले की 200 साल पुरानी परंपरा को भी तोड़ दिया था। मां शूलिनी मंदिर के पुजारी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि कोविड की वजह से दो सालों तक अधूरी परंपराओं के साथ मेला किया गया। इस वर्ष मेले को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण पर है। दोनों बहनों के मिलन के लिए मां शूलिनी प्राचीन पीठ्म की सजावट की जा रही है।