{"_id":"6cd969ead7b91b35225aca2342e7daaa","slug":"suside-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की पत्नी ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की पत्नी ने फंदा लगाकर दे दी जान
नालागढ़ (सोलन।
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
एक निजी क्लीनिक के संचालक की नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय पंपा विश्वास के रूप में हुई है। फरवरी में इसकी शादी नालागढ़ में हुई थी। पुलिस के मुताबिक मौके पर से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
करीब छह सात पन्नों के सुसाइड नोट बंगाली में लिखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका की जबरन पारिवारिक दवाब में आकर शादी कर दी गई। इसे लेकर वह काफी तनाव में थी। इससे पहले भी उसने सुसाइड करने कोशिश की थी। उधर, एसपी जी शिवा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सुुसाइड नोट को ट्रांसलेट करवाया जाएगा।
विज्ञापन