फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Surgeon and OTA sent on deputation in Solan Hospital

Solan News: सोलन अस्पताल में दो माह बाद 10 दिन के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजे सर्जन और ओटीए

Wed, 01 Feb 2023 08:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 01 Feb 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दो माह के बाद 10 दिन के लिए प्रतिनियुक्ति पर कुनिहार से सर्जन और बद्दी से ऑपरेशन थियेटर एसिस्टेंट (ओटीए) की तैनाती कर दी गई है। चिकित्सक और ओटीए को बुधवार को ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में चिकित्सक और ओटीए के आने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, सर्जरी के मरीजों को कुछ दिनों के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री को इस बारे अवगत करवाने के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन समेत शिमला और सिरमौर जिले के कई क्षेत्रों के लोग इलाज के आते हैं। इसके चलते यहां पर 1200 से 1500 की ओपीडी रहती है। इनमें से करीब 300 मरीज सर्जिकल ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक मात्र सर्जन चिकित्सक विधानसभा चुनाव के बीच सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद से अस्पताल में चिकित्सक की कमी खल रही थी।
विज्ञापन

चिकित्सक के न होने से जहां मरीजों को परेशानी हो रही थी, वहीं सर्जरी के लिए मरीजों को इधर-उधर धक्के खाने पड़ रहे थे। वहीं गांव के लोगों को चिकित्सक के न होने की जानकारी के चलते अस्पताल के बार-बार चक्कर काट पर मजबूर थे। वहीं मरीजों को शिमला या चंडीगढ़ जाने के लिए अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ रहे थे। वहीं कई माइनर ऑपरेशन के लिए लोगों को काफी दिन तक रुकना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातस्थिति में आने वाले सर्जरी के मरीजों को आईजीएमसी शिमला या अन्य अस्पतालों में भेजा रहा था। इससे मरीजों की जेब पर भी बोझ पड़ रहा था। वहीं, ओटीए न होने से अस्पताल के अन्य विभागों के होने वाले ऑपरेशन भी टाले जा रहे थे। मगर अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने सर्जन और ओटीए की तैनाती कर दी है।

Iअस्पताल में सर्जन चिकित्सक और ओटीए बुधवार से ड्यूटी देंगे। इसके लिए विभाग की ओर से अस्पताल प्रशासन को पत्र मिला है। चिकित्सक के तैनात होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।I

I-डॉ. एसएल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलनI

Iकुनिहार से प्रतिनियुक्ति पर सर्जन चिकित्सक और बद्दी से ओटीए की तैनाती क्षेत्रीय अस्पताल के लिए की गई है। 10 दिनों के लिए यह क्षेत्रीय अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।I
I-डॉ. राजन उप्पल,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article