Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Surge in maize prices due to increased consumption by ethanol plants; rate reaches Rs 3,000 per quintal.

Solan News: एथनॉल प्लांट में मक्की की खपत बढ़ने से दाम में उछाल, 3000 रुपये क्विंटल पहुंचा भाव

Fri, 20 Nov 2026 01:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 20 Nov 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
दामों में 600 रुपये की हुई भारी बढ़ोतरी, बीबीएन में 4000 हेक्टेयर में उगा रहे मक्की, अब बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में एथनॉल प्लांट में मक्की का इस्तेमाल शुरू होने से इसकी मांग बढ़ गई है। इसका सीधा असर बाजार भाव पर पड़ा है। करीब एक माह पहले 2400 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाली मक्की के दाम अब बढ़कर 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। आढ़ती किसानों के घर से ही इस भाव पर मक्की खरीद रहे हैं। बेहतर दाम मिलने से क्षेत्र के किसान उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि अगले वर्ष मक्की की खेती का रकबा बढ़ेगा।
बीबीएन क्षेत्र में करीब चार हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की खेती होती है। मैदानी क्षेत्रों में इसकी अच्छी पैदावार होती है, लेकिन उचित दाम नहीं मिलने के कारण किसान मक्की का उत्पादन कम कर धान की खेती को प्राथमिकता देते रहे हैं। इस बार फसल आने के बाद शुरुआत में किसानों को 2400 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिल रहा था। अब एक माह के भीतर इसमें 600 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

खेड़ा के किसान अवतार सिंह, डूमनवाला के अमरचंद ठाकुर और नंदपुर के सौड़ी राम ने बताया कि इस बार मक्की की फसल अच्छी हुई है और अब बेहतर दाम भी मिल रहे हैं। इससे किसानों को राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले वर्ष किसान मक्की की खेती का रकबा बढ़ाएंगे। हालांकि, जिन किसानों ने शुरुआत में ही अपनी फसल बेच दी थी, उन्हें बढ़े हुए भाव का लाभ नहीं मिल पाया। वहीं, जिन किसानों ने मक्की का भंडारण किया है, उन्हें अब अच्छी कीमत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगपुर के सुरेंद्र सिंह, पंजेहरा के राज कुमार, बरूणा के विनोद ठाकुर और नंगल के टेकचंद चंदेल ने कहा कि एथनॉल प्लांट में मक्की की खपत शुरू होना किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसान लंबे समय से क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने की मांग कर रहे थे। उनका मानना है कि उद्योग में मक्की की मांग बनी रहने से अगले सीजन में इसका उत्पादन बढ़ेगा।

उधर, किशनपुरा के आढ़ती पारस गौतम ने बताया कि एथनॉल प्लांट में मक्की की मांग बढ़ने से बाजार भाव में उछाल आया है। वर्तमान में किसानों से 3000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर मक्की खरीदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed