फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Supreme court nod to the use of muck dumping sights Fourlane construction in Solan and BBN to speed up

मक डंपिंग साइटों को मंजूरी, फोरलेन निर्माण में आएगी तेजी

Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन दूसरे चरण के कार्य में तेजी आएगी। डंपिंग साइटों के अभाव में धीमे पड़े कार्य में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने वन विभाग की भूूूमि को इस्तेमाल की स्वीकृति दे दी है। चंबाघाट से कैथलीघाट तक वाकना, मठिया, स्टैग सहित अन्य नौ क्षेत्रों में डंपिंग कार्य किया जा सकेगा। इसकी पुष्टि डीएफओ सोलन श्रेष्ठानंद की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन का प्रथम चरण का 95 प्रतिशत कार्य करीब पूरा हो गया है। इसके बाद चंबाघाट से कैथलीघाट तक दूसरे चरण का कार्य किया जा रहा है। इस बीच पहाड़ों की कटिंग की जा रही है लेकिन पहाड़ियों से निकलने वाले मलबे को ठिकाने लगाने की उचित जगह फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के पास नहीं थी। इय कारण यह कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा था। एनएच पर डंपिंग के लिए एनएचएआई ने वन विभाग के माध्यम से प्रस्ताव भेजा था। अब इस प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर लग गई है।
विज्ञापन

डंपिंग के लिए नौ क्षेत्रों को चयनित किया गया है। यहां अब फोरलेन निर्माता कंपनी मक डंप कर सकेगी। इससे कटिंग के कार्य में भी तेजी आएगी। इसके अलावा फोरलेन निर्माण में प्रस्तावित कई अन्य साइटों को भी एफसीए की अनुमति मिली है। माना जा रहा है कि फोरलेन के द्वितीय चरण के काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक एरिफ इन्फ्रा दीपक सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से मक डंपिंग की मंजूरी मिलने से कार्य में तेजी आएगी। कई क्षेत्रों में कटिंग कार्य चला हुआ है लेकिन डंपिंग क्षेत्र के अभाव से कार्य सुचारु रूप से नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed