फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sunrise School became the winner in volleyball and kho-kho

Solan News: वाॅलीबाल व खो-खो में सनराइज स्कूल बना विजेता

Tue, 03 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
फाइनल में मलैहणी व बघेरी स्कूल को किया पराजित
विज्ञापन

नालागढ़ अंडर 19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ जोन के अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल में सनराइज पब्लिक स्कूल वरुणा ने ट्राफी जीती। फाइनल में उसने मलैहणी स्कूल को पराजित किया।
भाटियां स्कूल के खेल मैदान में खेली गई इस प्रतियोगिता में कुश्ती में शिवालिक पब्लिक स्कूल पंजेहरा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वरुणा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। खो-खो में सनराइज पब्लिक स्कूल वरुणा ने बघेरी स्कूल को पराजित किया। बैडमिंटन में मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट ने श्री बीएम जैन पब्लिक स्कूल नालागढ़ को हराया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा विजेता, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा उपविजेता रहा। मार्च पास्ट की ट्रॉफी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटियां ने अपने नाम की और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वरुणा रनर अप रहा।
विज्ञापन

समारोह के मुख्यातिथि विधायक हरदीप बावा ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व टूर्नामेंट इंचार्ज डीईपी हेमराज ने आयोजन संबंधी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय प्रबंधन और डीएसएसए की तरफ से मुख्यातिथि और अन्य उपस्थित गणमान्य प्रबुद्धजन को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 408 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्थानीय पाठशाला के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर मनोज शर्मा ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंच का संचालन कलाध्यापक गुरचरण सिंह ने किया। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ऋतु अवस्थी ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के साथ जगदीश सैनी, अमरीक सिंह, सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षा अध्यापक प्रेमचंद, नसीब चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed