{"_id":"660aa8acb994ae662c018870","slug":"summer-fires-fire-department-alert-solan-news-c-176-1-ssml1040-118968-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गर्मियों में होने वाली आगजनी को\n\nलेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गर्मियों में होने वाली आगजनी को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट
Mon, 01 Apr 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
14 से 20 अप्रैल तक लोगों को भी किया जाएगा जागरूक
जिला में विद्यार्थियों को भी दी जाएंगे आग से निपटने के गुर
अग्निशमन विभाग 6 दिन लग लगाएगा विशेष शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गर्मियों में होने वाली आगजनी से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। जंगल, घासनी, घर समेत अन्य अग्निकांडों से निपटने के लिए विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। जिसके लिए 14 से 20 अप्रैल तक विशेष जागरूक शिविर लगाए जाएंगे। 6 दिन तक आयोजित होने वाले शिविर के पहले दिन विभाग की ओर से शहीदी दिवस मनाया गया। जिसमें 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में समुद्री जहाज में आग लगने में शहीद हुए 66 फायर कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं 15 अप्रैल से लोगों को आगजनी से निपटने व आग न लगाने के लिए जागरूक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार अग्निशमन सप्ताह का मुख्य उददेश्य आम नागरिको, बच्चों को अग्निकांडों से होने वाली क्षति के प्रति जागरूक करना और अग्निकांडों को रोकने एवं अग्नि से बचाव के उपायों के संबंध में शिक्षित करना है। इसके साथ ही सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था, अग्निशामक उपकरणों का प्रयोग, आग की स्थिति में बचाव के उपाय, उत्पादकता क्षेत्र जैसे जंगल-जमीन उद्योगों में अग्नि सुरक्षा व सावधानियां, विद्युत अग्नि सुरक्षा व सावधानी, बहुमंजिले भवनों में अग्नि सुरक्षा, विकलांग व्यक्तियों के लिए अग्नि सुरक्षा सहित अन्य के बारे में जागरूक किया जाएगा। उधर, फायर ऑफिसर कमलजीत सिंह ने विभाग की ओर से लोगों से अपील की है कि आग के प्रति सचेत रहें खाना बनाने व घर छोड़ने के बाद यह सुनिश्चित करें कि गैस का रेगुलेटर व बिजली के सभी उपकरण बंद हैं। सावधानी के तौर पर जलती हुई बीड़ी सिगरेट व माचिस की तिल्ली को लापरवाही से जंगल या घासनी के आस-पास न फेंके जंगल की आग के कारण बहुत से जानवर व रिहायशी मकानों को भी जलते देखा गया है। किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में घबराएं नहीं बल्कि अग्निशमन विभाग के टोल फ्री नंबर 101 पर तुरंत सूचना दें और घटना स्थल का सही-सही पता बताएं ताकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सही पते पर सही समय पर पहुंच सकें।