{"_id":"5718ca404f1c1ba06e8b4691","slug":"sulni-university-celevrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूलिनि विवि में वार्षिक समारोह की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूलिनि विवि में वार्षिक समारोह की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 22 Apr 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.धनीराम शांडिल ने कहा कि जल की उपलब्धता हरित आवरण पर निर्भर करती है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.धनीराम शांडिल ने कहा कि जल की उपलब्धता हरित आवरण पर निर्भर करती है। यदि पृथ्वी पर वन रहेंगे तभी जल भी बचेगा। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के साथ-साथ प्रदूषण को दूर रखने की दिशा में भी कार्य करना होगा।
विज्ञापन
वह शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा वार्षिक समारोह के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। कहा कि छात्रों को सही मायनों में अर्थ सीखना होगा और इसे जीवन में अपनाना होगा। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के लिए बेहतर पर्यावरण उपलब्ध करवाने पर विश्वविद्यालय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि शूलिनी विश्वविद्यालय ने अल्प समय में ही 55 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को सदैव अनुसंधान की दिशा में सकारात्मक रहना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने इस अवसर पर छात्रों की कलादीर्घा का शुभारंभ भी किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए उपकरणों की प्रदर्शनी का भी आगाज किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीके खोसला ने मुख्यातिथि का स्वागत किया एवं विश्वविद्यालय की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय न्यास की अध्यक्ष सरोज खोसला, प्रो. वाईस चांसलर सतीश आनंद, न्यास के उपाध्यक्ष अशोक आन्नद, न्यासी प्रवीण बिष्ट, न्यास के सदस्य अध्यापक एवं छात्र इस अवसर पर मौजूद रहे।