फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Suji village has been facing water shortage for five months, natural water sources have become a source of water.

Solan News: सूजी गांव में पांच माह से पानी की किल्लत, प्राकृतिक जलस्रोत बने सहारा

Fri, 30 Jan 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Suji village has been facing water shortage for five months, natural water sources have become a source of water.
कसौली विधानसभा क्षेत्र के जाबली में समस्याएं सुनते विधायक व अ​धिकारी। संवाद - फोटो : 1
जाबली में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक सुल्लानपुरी को सुनाया दर्द
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोगों ने सड़क, पानी, बिजली, बस समेत अन्य समस्याओं को उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। विधानसभा क्षेत्र कसौली के जाबली में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान सूजी गांव में पानी की गंभीर समस्या पर चर्चा की गई। गांववासियों ने कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी को बताया कि उन्हें पानी की समस्या का सामना पिछले पांच माह से करना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग को कई बार सूचित करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण इलाकों में इस समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है और लोग मजबूरन प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने लिखित रूप में समस्या दी और जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान जाबली में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बिजली, पानी, सड़क, बस सेवा समेत अन्य मुद्दों को उठाया गया। विधायक सुल्तानपुरी ने मौके पर कई समस्याओं का समाधान किया और कुछ समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को हल करने के लिए निर्देश दिए। नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाइटों के देरी से जलने की समस्या भी सामने आई। लोगों ने बताया कि अंधेरा जल्दी हो जाता है, लेकिन स्ट्रीट लाइटें शाम को 7:00 बजे के बाद जलती हैं। इस समस्या को नेशनल हाईवे प्राधिकरण को भी बताया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। इसके अलावा, क्यारद पटवार सर्कल को तड़ोल वृत्त से धर्मपुर तक जोड़ने की मांग की गई और धर्मपुर से आंजी मातला पंचायत के तहत क्यारद वाया सिहारडी होते हुए बस सेवा की भी मांग की गई।विधायक ने शाही, शैरला और काटली सड़क पर पुल निर्माण की मांग को भी सुना और धर्मपुर में बिजली की समस्या पर भी चर्चा की। तहसीलदार कसौली जगपाल सिंह ने बताया कि 25 समस्याएं और मांग पत्रों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। विधायक ने इस दौरान कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान किया जाएगा और अधिकारियों को जल्द समस्याओं का हल निकालने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियंता गुरिंद्र राणा, सहायक अभियंता विशाल भारद्वाज समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed