फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sudden rise in patients with appendix infections after the rain.

Solan News: बारिश के बाद अचानक बढ़े अपेंडिक्स इंफेक्शन के मरीज

Mon, 03 Aug 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 03 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में एक माह में 25 मरीजों का हो चुका है अपेंडिक्स का ऑपरेशन
विज्ञापन

डॉक्टरों का तर्क पानी खराब होने के चलते आई समस्या, फैल रहा इंफेक्शन
बीमारी का पता चलने पर 24 घंटों के अंदर हो रहा है मरीजों का ऑपरेशन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में बारिश होने के बाद अचानक से लोगों में अपेंडिक्स इन्फेक्शन बढ़ने की समस्या सामने आने लगी है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अस्पताल में लगभग रोजाना एक अपेंडिक्स इन्फेक्शन के मरीज का ऑपरेशन हो रहा है। अस्पताल में एक माह में करीब 25 मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
अस्पताल में डॉक्टरों की ओर मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को पानी पीने से पहले खास ख्याल रखने के लिए कहा जा रहा है। डॉक्टरों का तर्क है कि खराब पानी के कारण ही अपेंडिक्स में इन्फेक्शन होने की संभावना तेजी से बढ़ जाती है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के मौसम में लोगों में अपेंडिक्स में इन्फेक्शन होने के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। अधिकतर मरीजों में इसका कारण गंदा पानी ही निकलता है। मरीजों में इन्फेक्शन का पता चलने पर प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई कर 24 घंटों के अंदर ही मरीज का ऑपरेशन कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
क्या है अपेंडिक्स इन्फेक्शन
अपेंडिक्स इन्फेक्शन को अपेंडिसाइटिस भी कहा जाता है। यह बड़ी आंत से जुड़े एक छोटा अंग (अपेंडिक्स) में होने वाली सूजन या संक्रमण है। यह मुख्य रूप से पेट के निचले दाहिने हिस्से में बनता है। यह समस्या आमतौर पर बच्चों और युवाओं में ज्यादा होती है। इसमें सूजे हुए अपेंडिक्स को बाहर निकालने के लिए डॉक्टर तुरंत सर्जरी करते हैं। वहीं यदि समय पर इलाज न मिले, तो अपेंडिक्स फट सकता है जिससे यह संक्रमण पूरे पेट में फैल जाता है और जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

अपेंडिक्स इन्फेक्शन के लक्षण
अपेंडिक्स इन्फेक्शन में नाभि के पास से शुरू होकर पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज और लगातार दर्द होता है। इसके साथ जी मिचलाना, उल्टी होना और भूख न लगना भी इसके लक्षण है। इसमें शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और चलने या खांसने पर दर्द भी हो सकता है।


कोट
बारिश में खानपान का ध्यान रखना जरूरी
बारिश के समय खाने की सामग्री और पीने के पानी का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। गंदे पानी के साथ खराब खाना भी अपेंडिक्स में इन्फेक्शन का कारण बन सकता है। अस्पताल में पहुंच रहे अपेंडिक्स के मरीजों के तुरंत ऑपरेशन करने जरूरी होते हैं, ताकि इन्फेक्शन अधिक न फैल सके। ऑपरेशन के बाद मरीजों को राहत मिल रही है।
डॉ. अंकित शर्मा, सर्जन, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed