{"_id":"5835d58d4f1c1bc05513b949","slug":"subathu-cant-senetry-inspector-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी परिषद सुबाथू का सेनेटरी इंस्पेक्टर सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी परिषद सुबाथू का सेनेटरी इंस्पेक्टर सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों से अभद्र व्यवहार, पैसे के लेन देन में गड़बड़ी के संगीन आरोपों से घिरे सुबाथू छावनी परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं वर्क आर्डर के बावजूद परिषद के जनहित के विकास कार्य शुरू न करने के आरोपों के बाद ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने का प्रस्ताव मासिक बैठक में पारित हुआ। साथ ही आरोपी ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने पर भी चर्चा की गई। छावनी अध्यक्ष बिग्रेडियर आरएस रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता व वार्ड मेंबर सुमीत गिल ने बैठक की जानकारी दी। इस दौरान सीईओ तनू जैन, एजी एमईएस अभिनव कुमार, सीएमओ सेना ई सतीश, वार्ड मेंबर अनिल गुप्ता, मनीष गुप्ता, शकुन चौहान, अरीती शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
छावनी परिषद सुबाथू में अरसे से पानी के कनेक्शन का इंतजार कर रहे 62 परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। परिषद की बैठक में 42 परिवारों को तुरंत पानी के कनेक्शन देने के आदेश हुए हैं, जिनके घरों में एक भी पानी का नल नहीं है। सार्वजनिक नलों से वह काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में पेयजल किल्लत से जूझ रहे स्थानों पर हैंडपंप लगाने का भी निर्णय हुआ। इसी कड़ी में परिषद क्षेत्र में 4 हैंडपंप लगाए जाएंगे। छावनी परिषद की बैठक में संबंधित एजेंसी को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट करने को कहा है जिससे की पेयजल समस्या से निदान मिल सके।
छावनी परिषद में ऐतिहासिक सलारिया पार्क का वैल्यू एडिशन होगा। हालांकि सीईओ के आने के बाद पार्क की दशा सुधरी है। पार्क में टाइलें, झूले समेत अन्य जीर्णोद्धार किया गया, लेकिन इसे अधिक सुंदर बनाने के लिए बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया।
सुबाथू चौक के दिन भी बहुरेंगे। चौक बाजार में स्थित इस चौक का सुबाथू वासियों के लिए अलग महत्व है। अंग्रेजों के समय से क्षेत्र में मुख्य समारोह यहीं होते हैं। 26 जनवरी को यहीं ध्वजारोहण होता है।
उधर, सेनेटरी इंस्पेक्टर का कहना है कि अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर वह सार्वजनिक तौर पर बैठक में माफी मांग चुके हैं। अन्य आरोपों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि साफ छवि के साथ सुबाथू कंटोनमेंट बोर्ड में अपनी सेवाएं दे रहे थे।