फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sub-divisional officer inspected Hanuman Siddhapeeth of Kandaghat

Solan News: उपमंडलाधिकारी ने किया कंडाघाट के हनुमान सिद्धपीठ का निरीक्षण

Mon, 17 Jul 2023 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 17 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sub-divisional officer inspected Hanuman Siddhapeeth of Kandaghat
कंडाघाट के हनुमान सिद्धपीठ मंदिर का बारिश से हुए नुक्सान का जायाज लेते उपमंडला​धिकारी सिद्धार्थ
मंदिर परिसर में लोगों के प्रवेश पर लगाई रोक, कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

नप को सुरक्षा दीवार लगाने के लिए प्राक्कलन तैयार करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। रेलवे स्टेशन कंडाघाट के पास स्थित हनुमान सिद्धपीठ बारिश से पड़ी भारी दरारों के कारण खतरे की जद में आ गया है । इसकी वर्तमान स्थिति जानने के लिए सोमवार को उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण किया।

संयुक्त निरीक्षण के बाद उपमंडलाधिकारी ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण में पाया गया है कि मंदिर परिसर में दरारें बहुत बढ़ गई हैं और जमीन भी धंसने लगी है। इसे देखते हुए मंदिर में किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी है और थाना प्रभारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कोई इस क्षेत्र में न जाएं।
विज्ञापन


नगर पंचायत को प्रवेश द्वार के पास पार्क में लगे झूलों को हटाने और मंदिर परिसर के आगे और पीछे सुरक्षा के लिए लगने वाले डंगे का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निर्माण करने से पहले मिट्टी की जांच की जाएगी। संयुक्त दल ने पॉलीटेक्निक कॉलेज और रेलवे स्टेशन क्षेत्र का दौरा करके भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग चंद्र शेखर, विद्युत विभाग चंदन शर्मा, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता पियूष बंसल, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनीष सूद, एरिफ कंपनी से पंकज शर्मा सहित कई विभागों के प्रतिनिधियों की टीम ने मंदिर परिसर का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed