फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students who topped in school activities were honored

Solan News: स्कूली गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थी सम्मानित

Thu, 12 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने नाटी समेत रंगारंग कार्यक्रम किए पेश
विज्ञापन

धुंदन स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।
उपप्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विद्यालय के गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मंच संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल और जागृति कपिल ने किया। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसमें एकल गीत, शास्त्रीय गायन, नाटी, लोकनृत्य, गिद्धा, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य, राजस्थानी नृत्य से समां बांधा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने छात्रों से कहा कि शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने छात्रों से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने और सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। इसके बाद विद्यालय के मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए। छात्रों को उनकी प्रतिभा और मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस समारोह में विद्यालय के करीब 450 से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विद्यार्थी किए सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में मेधावी विद्यार्थियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें सोनाक्षी, परिधि, स्नेहा, सिद्धार्थ भारद्वाज, मनीष कुमार, पूर्णिमा शर्मा, भूमिका, जानवी, संगम, कपिल, भुवनेश्वर, हर्षिता, हिमाक्षी रघुवंशी, अंजलि सहगल, सिमरन वर्मा, निकिता, ममता, गौरव शर्मा, निखिल, इशिता, पलक ठाकुर, साक्षी शर्मा, पंकज जबकि सांस्कृतिक गतिविधियों में सोनाक्षी, इशिता, भूमिका, स्नेहा, सृष्टि, अनुराधा, ज्योति ठाकुर, रक्षा देवी, चेतना सहित कई अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed