फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students performed Nati in Gurukul International School

Solan News: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने डाली नाटी

Fri, 11 Apr 2025 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार(सोलन)। गुरुकुल इंटरनेशनल विद्यालय कुनिहार में हिमाचल दिवस, डॉ. आंबेडकर जयंती व बैसाखी को लेकर रंगारंग समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें बैसाखी, हिमाचल दिवस व डॉ. आंबेडकर जयंती के महत्व से छात्रों को अवगत कराया। छात्रों ने कविता वाचन, नृत्य, हिमाचली नाटी और भंगड़ा से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और बैसाखी के महत्व के बारे में जानने और समझने का एक शानदार अवसर मिला। स्कूल निदेशक समीर गर्ग व अदिति गर्ग ने अपने संदेश में छात्रों को अपने राज्य के गौरव और बैसाखी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रधानाचार्या श्वेता कौंडल ने छात्रों को बैसाखी और हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed