{"_id":"6a5626880e5f6f1dd70d29c7","slug":"students-of-lodimajra-school-were-made-aware-against-drug-abuse-solan-news-c-176-1-ssml1044-173922-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लोदीमाजरा स्कूल के विद्यार्थियों को किया नशे के खिलाफ जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लोदीमाजरा स्कूल के विद्यार्थियों को किया नशे के खिलाफ जागरूक
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से पुलिस थाना मानपुरा की ओर से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोदीमाजरा में एंटी-चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चिट्टा सहित अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
बद्दी पुलिस की ओर से युवाओं को नशे एवं अपराध से दूर रखने के उद्देश्य से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। भविष्य में भी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
बद्दी पुलिस की ओर से युवाओं को नशे एवं अपराध से दूर रखने के उद्देश्य से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। भविष्य में भी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन