फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students in government schools will receive credit points for depositing single-use plastic.

Solan News: सरकारी स्कूलों में एकल उपयोग प्लास्टिक जमा करने पर छात्रों को मिलेंगे क्रेडिट अंक

Sat, 18 Jul 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
100 ग्राम प्लास्टिक पर 1 अंक और 1 किलो पर मिलेंगे 10 क्रेडिट अंक, इसके आधार पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

पर्यावरण को लेकर मुहिम, प्रदेश के स्कूलों में सक्रिय इको क्लब मुहिम का करेंगे संचालन और प्रबंधन
एकत्रित कूडे़ को स्थानीय पंचायत, नगर पंचायत, नगर परिषद या फिर नगर निगम के पास करेंगे जामा लेंगे रसीद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना जगाने के लिए एक नई पहल की है। इसका उद्देश्य उन्हें प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूक करना है। सरकारी स्कूलों के छात्र अपने घरों और आसपास से एकल उपयोग प्लास्टिक इकट्ठा कर स्कूल में जमा करवाएंगे।
स्कूल प्रबंधक इस प्लास्टिक को नजदीकी पंचायत, नगर पंचायत, नगर परिषद या नगर निगम के पास जमा करेंगे। इसके बदले विद्यार्थियों को उनके जमा किए गए प्लास्टिक के वजन के अनुसार विशेष क्रेडिट अंक दिए जाएंगे। यह योजना विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशों पर शुरू हुई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) के सहयोग से इको क्लब इसका क्रियान्वयन करेंगे। संयुक्त सदस्य सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। स्कूलों द्वारा एकत्रित प्लास्टिक नजदीकी स्थानीय निकायों में जमा करवाया जाएगा। संबंधित स्थानीय निकाय से प्राप्त रसीद हिमकॉस्ट शिमला भेजने पर स्कूल को 75 रुपये प्रति किलो का भुगतान मिलेगा। स्कूलों में हर छात्र द्वारा लाए गए प्लास्टिक का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज होगा। प्रदेश इको क्लब समन्वयक रवि शर्मा के अनुसार, स्कूलों के इको क्लब इस मुहिम को जमीनी स्तर पर सफल बनाएंगे। इससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे सक्रिय दूत के रूप में कार्य करेंगे। यह योजना स्थानीय निकायों के प्लास्टिक कचरा प्रबंधन प्रयासों को सीधा सहयोग देगी। स्कूली बच्चों के इस प्रयास से घरों का प्लास्टिक कचरा सही तरीके से डिस्पोज होगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
विज्ञापन

क्रेडिट अंक प्रणाली और प्रोत्साहन
छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष क्रेडिट अंक प्रणाली तैयार की गई है। इसमें 100 ग्राम प्लास्टिक जमा करने पर 1 क्रेडिट अंक दिया जाएगा। 1 किलोग्राम प्लास्टिक जमा करने पर 10 क्रेडिट अंक मिलेंगे। इन्हीं अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को बाद में प्रोत्साहन राशि और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed