फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students enthralled the audience with their dance and bhangra performances.

Solan News: विद्यार्थियों ने नाटी, भंगड़ा से जमाया रंग

Wed, 31 Dec 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
पनूह स्कूल में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन रहे मुख्यातिथि

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र की शाडियाना पंचायत के पनूह स्थित राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश शर्मा रहे।
मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए अभी से तैयार रहना चाहिए, जिसके लिए शिक्षा प्रणाली में आधुनिक तकनीकों को शामिल करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटी, भंगड़ा, हरियाणवी गिद्दा और नशे के खिलाफ नाटक सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। अंत में मुख्य अतिथि ने पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले विद्यालय के मुख्याध्यापक शशि पाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीसी सदस्य और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सोलन नगर निगम के पार्षद रजत थापा, प्राथमिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक पवन कुमार, एसएमसी प्रधान लेखराम, बीना देवी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed