फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Stray animals destroying crops in Berchha Panchayat pradhan raise issue with SDM Nalagarh

बेरछा पंचायत में लावारिस पशु कर रहे फसलें तबाह

Mon, 07 Feb 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। बेरछा पंचायत की प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण लावारिस पशुओं से हो रहे नुकसान को लेकर एसडीएम से मिले। पंचायत प्रधान ने इन पशुओं को गो अभ्यारण्य केंद्र में भेजने की मांग की है।
पंचायत प्रधान बलविंद्र कौर ने एसडीएम को बताया कि लावारिस बैलों ने उनकी पंचायत के खनोआ, नंगल टक्का, बेरछा और साथ लगते गांवों में डेरा जमाया हुआ है। बैल इतने खतरनाक हो गए हैं कि महिलाओं और बच्चों को देखते ही उन्हें मारने के लिए आते हैं। इन पशुओं ने किसानों की फसलें नष्ट कर दी हैं।
विज्ञापन

झुंड में होने के कारण इन्हें खेत से भगाने पर आक्रमण करते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से पशुओं को गो अभ्यारण्य केंद्रों में छोड़ने की अपील की है। एसडीएम ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बैलों को पकड़ कर गो अभ्यारण्य केंद्रों में पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व प्रधान अमरजीत चौधरी, चनन सिंह, अर्जुन सिंह, बरयाम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान जोगिंद्र पाल जिंदू, जगदीश चंद और वार्ड पंच पूनम समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed