फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Storm and rain caused blackout in BBN overnight

Solan News: तूफान और बारिश से बीबीएन में रात भर ब्लैक आउट

Thu, 07 Aug 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
अभी भी दर्जनों उद्योगों में बिजली बंद, लोग परेशान
विज्ञापन

नालागढ़ में 37 और बद्दी में 16 ट्रांसफार्मर नहीं हो पाए चालू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में मूसलाधार बारिश और तूफान से बुधवार रात पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। दर्जनों उद्योग बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बंद पड़े हैं।
बारिश और तूफान से बीबीएन क्षेत्र में भारी दिक्कतें पेश आईं। नालागढ़ में 294 ट्रांसफॉर्मर बंद हो गए। इससे नालागढ़, रामशहर समेत कई इलाकों में बिजली पूरी तरह से ठप रही। कई जगह पेड़ तार पर गिर गए। कहीं बिजली के खंभे ढह गए। इस समय नालागढ़ में 37 और बद्दी में 16 ट्रांसफार्मर बंद हैं।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने ढेरोंवाला और नालागढ़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल कर दी है। उधर पंजेहरा और खेड़ा क्षेत्र में बिजली अब भी बंद है। इन इलाकों के उद्योग भी कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कौंडल ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। विभाग के कर्मचारी रातभर आपूर्ति सुचारू करने में जुटे रहे। 294 में से अब तक 257 ट्रांसफार्मर चालू किए जा चुके हैं। खेड़ा और पंजेहरा में अब भी कार्य जारी है। देर शाम तक सभी ट्रांसफॉर्मर बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है।
बद्दी और बरोटीवाला क्षेत्र में भी तूफान और खंभे गिरने से औद्योगिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित रहीं। कुछ उद्योग संचालकों ने डीजी सेट से उत्पादन जारी रखा, लेकिन अधिकांश इकाइयां बंद रहीं। खरूणी, मानपुरा, शीतलपुर, बिलांवाली और गुल्लरवाला सहित कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही।
उधर बालद खड्ड का जलस्तर बढ़ने से बिजली बहाली का कार्य बाधित हुआ। पानी के बहाव में खंभे बह गए। इन्हें सुबह दोबारा स्थापित किया गया। दोपहर बाद बद्दी क्षेत्र के अधिकांश उद्योग चालू कर दिए गए, लेकिन झाड़माजरी और भटोलीकलां के कुछ उद्योग अब भी बंद हैं।

बद्दी बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि बिजली बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। शाम तक सभी औद्योगिक इकाइयों को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed