{"_id":"61d87a08c8386d5e5e03f161","slug":"stolen-truck-recovered-from-scrap-outside-the-dhaba-in-nalagarh-solan-news-sml3960204122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे के बाहर से चोरी ट्रक कबाड़ी से किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे के बाहर से चोरी ट्रक कबाड़ी से किया बरामद
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना से बरामद हुआ दभोटा के किसान का ट्रक। संवाद
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में ट्रक चोर गिरोह सक्रिय होने से कोई भी ट्रक संचालक सुरक्षित नहीं है। ताजा घटना में नालागढ़ के ढाणा से चोर वीरवार रात एक ट्रक को चुरा कर ले गए थे। पुलिस ने चोरी हुए ट्रक को पंजाब के लुधियाना में कबाड़ी की दुकान से बरामद किया है।
इससे पहले पंजेहरा से एक टिपर और टिकरी बोहरी से एक ट्रक चोरी हुआ था। यह भी लुधियाना से ही मिला था। ट्रकों में जीपीएस लगने से चोरी हुए ट्रक की लोकेशन का पता चल जाता है। जिससे इन्हें खोजने में कोई दिक्कत नहीं आई। अगर संचालक थोड़ी और देर करता है तो ट्रक को काटकर कबाड़ में मिला दिया होता। इससे कभी भी इस ट्रक का पता नहीं चल पाता। क्योंकि ट्रक की नंबर प्लेट जला दी गई थी और ट्रक का केबिन काटना शुरू कर दिया था।
पुलिस के अनुसार बीती रात सुरमख सिंह ने दभोटा के साथ ही ढाणा में ट्रक एचपी 12 डी 3565 को अपने ही ढाबे पर खड़ा किया था। रात को चोर गिरोह ने इस ट्रक को ढाबे से चुरा लिया और रातोंरात पंजाब के लुधियाना पहुंचा दिया। सुबह जैसे ही ट्रक संचालक को ट्रक गायब होने की सूचना मिली तो उन्होंने लुधियाना में रह रहे पूर्व जिप सदस्य उजागर सिंह चौधरी को सूचित किया और उसे ट्रक की लोकेशन भेजी। लोकेशन के आधार पर उजागर सिंह एक कबाड़ी के प्लाट में गया तो वहां पर उस ट्रक को आरी से काटा जा रहा था । उसने तुरंत पंजाब पुलिस को बुलाया और ट्रक को काटने से बचा लिया।
विज्ञापन
यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पंजेहरा से चोरी हुए एक टिपर को भी लोगों ने नदी में घेर कर पकड़ा था। इस दौरान चोर अपनी गाड़ी भी मौके पर छोड़ कर भाग गए थे। टिकरी बोहरी से भी एक ट्रक चोरी हुआ था, जिसे जीपीएस की लोकेशन के आधार पर पुलिस लुधियाना से लाई थी।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि दभोटा पुलिस ट्रक के संचालक के साथ लुधियाना रवाना हो गई है तथा ट्रक को वापस लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।