{"_id":"65f6f455a9a65d7fd909b229","slug":"state-of-the-art-in-regional-hospital-physiotherapy-started-with-machines-solan-news-c-176-1-ssml1040-118227-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में अत्याधुनिक\nमशीनों से फिजियोथेरेपी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों से फिजियोथेरेपी शुरू
Sun, 17 Mar 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासॉनिक, कॉम्बो और शार्ट वेव्ड आई-थ्री मशीन इंस्टाल
करीब आठ साल बाद पुरानी मशीनों में किया गया है बदलाव
अस्पताल प्रशासन की ओर से दस लाख रुपये से खरीदी थीं मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित मरीजों की अत्याआधुनिक मशीनों से फिजियोथेरेपी शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को नई मशीनों से सुविधा दी जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए करीब दस लाख रुपये की राशि खर्च की है और अल्ट्रासॉनिक, कॉम्बो और शार्ट वेव्ड आई-थ्री मशीनें खरीदी हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से करीब आठ साल बाद पुरानी मशीनों में बदलाव किया है और नई मशीनों को स्थापित किया है। अत्याधुनिक मशीनों से एक ही बार स्टार्ट होने के बाद अलग-अलग तरह के ज्वाइंट और बैक दर्द से आराम मिलेगा। वहीं सर्वाइकल दर्द के लिए भी नई मशीन को इंस्टाल किया गया है। ऐसे में सर्वाइकल पेन से पीड़ित मरीजों भी मशीन का लाभ ले सकेंगे।
गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिले का बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सोलन के कुछ क्षेत्र से मरीज उपचार के लिए अस्पताल आते हैं। अस्पताल में तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ तीन मेडिसन विशेषज्ञ भी हैं। जो मरीजों को उपचार देने के बाद फिजियोथेरेपी करवाने की सलाह देते हैं ताकि मरीजों के मांसपेशियों में हो रहे दर्द से राहत मिल सके। अस्पताल में पिछले काफी समय से लगातार फिजियोथेरेपी की जा रही है। अस्पताल में दो फिजियोथेरेपिस्ट भी तैनात हैं जो मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं। पिछले कुछ समय से अस्पताल में फिजियोथेरेपी की नई मशीनों की कमी भी खल रही थी। इसके बाद मशीनों को खरीदने के लिए टेंडर लगाए गए। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल प्रशासन के पास तीन अलग-अलग मशीनें पहुंची। अब इन मशीनों को इंस्टाल कर दिया है। यह तीनों मशीनें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।
इनसेट
अस्पताल में फिजियोथेरेपी की मशीनें इंस्टाल कर दी गई हैं। इसका फायदा लोगों को दिया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
-डॉ. एसएल वर्मा
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन