{"_id":"62376826e66d7857cd215e2f","slug":"staff-in-regional-hospital-solan-to-get-tips-to-behave-properly-with-patients-solan-news-sml403073121","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में मरीज से अच्छा बरताव करने के सिखाए जाएंगे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में मरीज से अच्छा बरताव करने के सिखाए जाएंगे गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में स्टाफ को मरीजों के साथ अच्छा बरताव करने के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल में विषय विशेषज्ञ स्टाफ की कक्षाएं लेंगे। अस्पताल प्रशासन ने सबको कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं।
टिप्स देने के लिए कक्षा कभी भी लगाई जा सकती हैं और आगामी दिनों में यह व्यवस्था अस्पताल में शुरू होगी। इससे अस्पताल स्टाफ और मरीजों के बीच तालमेल बढ़ेगा। अपनेपन की भावना जागृत होने से मरीज स्पष्ट बात कर सकेगा।
आमतौर पर देखा जाता है कि सरकारी अस्पतालों में स्टाफ के रवैये से परेशान होकर मरीज निजी क्लीनिकों का रुख करते हैं। अब सरकारी अस्पतालों में भी वातावरण सुधारा जा रहा है। इसकी शुरूआत क्षेत्रीय अस्पताल से की जाएगी।
विज्ञापन
मरीज और अस्पताल स्टाफ किसी भी विषय पर आपस में न उलझे, इसके लिए अच्छा वातावरण बनाया जा रहा है। मरीजों से सीधे संपर्क में आने वाले नर्स, मेट्रन, चतुर्थ श्रेणी समेत अन्य स्टाफ को टिप्स देंगे।
क्षेत्रीय अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में रोगी परेशानी में आते हैं। उनकी परेशानी को कम करने के लिए स्टाफ का व्यवहार अच्छा होना चाहिए।
हालांकि अस्पताल स्टाफ की ओर से बदसलूकी करने का मामला नहीं आया है लेकिन मरीजों के सीधे संपर्क में आने वाले स्टाफ को अच्छे व्यवहार के टिप्स दिए जाएंगे।