फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   St. Mary's and St. Luke's Solan won the basketball competition

Solan News: सेंट मैरी और सेंट ल्यूक्स सोलन ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता

Mon, 18 May 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
St. Mary's and St. Luke's Solan won the basketball competition
अंतर-विद्यालय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल कसौली की वितेजा 
कसौली में अंतर विद्यालय अंडर-17 बास्केटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

सांसद सुरेश कश्यप ने सम्मानित किए खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल कसौली में आयोजित अंतर विद्यालय अंडर-17 बास्केटबाल प्रतियोगिता के 5वें संस्करण का तीन दिवसीय समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में मेजबान सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल कसौली और लड़कों के वर्ग में सेंट ल्यूक्स स्कूल, सोलन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ कैंट के मनोनीत सदस्य राज कुमार सिंगला और सिस्टर टैसवीन भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि कसौली में होने वाली यह प्रतियोगिता अपने आप में बेहद अनूठी है, जहां स्कूली खिलाड़ियों की बेहतरीन खेल प्रतिभा और अच्छा खेल देखने को मिलता है। पहले सेमीफाइनल में जीएनएमपीएस पांवटा ने द लॉरेंस स्कूल सनावर को 37–6 के एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल में मेजबान सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल कसौली और डीपीएस सोलन के बीच बेहद कड़ा और संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला गया, जिसमें सेंट मैरी ने डीपीएस सोलन को 57-45 से मात दी। खिताबी भिड़ंत में सेंट मैरी कसौली ने जीएनएमपीएस पांवटा को 45-26 से हराकर विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

लड़कों के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन ने एपीएस डगशाई को 77-69 के अंतर से हराकर खिताबी जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन पर स्कूली बच्चों की ओर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें पंजाबी, पहाड़ी और अन्य लोक नृत्यों की खूबसूरत प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed