{"_id":"6abe5b32c56125ccfb0721c8","slug":"sports-news-solan-solan-news-c-176-1-ssml1044-180482-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिवालिक वैली स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा, सिमरन बनीं बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिवालिक वैली स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा, सिमरन बनीं बेस्ट एथलीट
विज्ञापन
छह खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। अंडर 19 जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिवालिक वैली स्कूल किरपालपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक झटके। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर स्कूल ने छात्रा वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, वहीं सिमरन कौर को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।
प्रतियोगिता में सिमरन ने 400 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। छात्र वर्ग में अभिनव ठाकुर ने 400 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में संचिता ने स्वर्ण और वनीषा ने रजत पदक जीता। 800 मीटर में सृष्टि कौशिक ने स्वर्ण तथा 1,500 मीटर में रजत पदक हासिल किया। वहीं आदर्श धाकड़ ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। 4 गुणा 100 मीटर छात्रा वर्ग रिले में संचिता, वनीषा, पावनी और सिमरन कौर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। 4 गुणा 400 मीटर छात्रा रिले में संचिता, वनीषा, अश्मित और सृष्टि कौशिक की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 4 गुणा 100 मीटर छात्र वर्ग रिले में आदर्श, अभिनव, गौरव और अरुण की टीम ने रजत पदक हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर अभिनव ठाकुर, सिमरन कौर, सृष्टि कौशिक, आदर्श धाकड़, संचिता और वनीषा का चयन धर्मशाला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।