{"_id":"689b1a16ed7ec59dd6081074","slug":"speakers-shed-light-on-the-relevance-of-sanskrit-language-solan-news-c-176-1-ssml1040-150379-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: संस्कृत भाषा की प्रासंगिता पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: संस्कृत भाषा की प्रासंगिता पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश
विज्ञापन
दाड़लाघाट में संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित करते
दाड़लाघाट कॉलेज में संस्कृत सम्मेलन का आयोजन
विभिन्न कॉलेजों से आए विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में हिमाचल संस्कृत अकादमी ने संस्कृत सप्ताह के तहत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय जुखाला, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली व सरस्वती विद्या मंदिर से आए विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इसी के साथ राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने भी श्लोकोच्चारण किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव मस्त राम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने संस्कृत भाषा की प्रासंगिकता पर बल देते संस्कृत को प्राचीन भारतीय चिंतन परंपरा का संवाहक कहा। मुख्यातिथि मस्त राम शर्मा ने अपने संबोधन में राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट को संस्कृत सम्मेलन के सफल आयोजन की बधाई दी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश ने संस्कृत भाषा की प्रासंगिकता पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की छात्राओं ने इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की।