फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   son and father beaten by group

चोरी हुआ फोन मांगने पर बाप-बेटे को पीटा

Tue, 29 Mar 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Tue, 29 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
son and father beaten by group
चोरी हुए फोन को वापस मांगने पर चौकीवाला के पास बाप और बेटे पर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

चोरी हुए फोन को वापस मांगने पर चौकीवाला के पास बाप और बेटे पर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में बाप का दांत टूट गया और बेटे की पेट तथा आंख में पेचकश से हमला किया गया है। दोनों को जख्मी हालत में स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू करदी है। ढांग उपरली निवासी पोला राम और उसका बेटा दीपक चौकीवाला में अपना अहाता बंद करके देर रात साढ़े दस बजे गाड़ी से घर जा रहे थे। इस बीच रामशहर का एक युवक उनके पास आया। युवक ने कहा कि उसका फोन चोरी हो गया है। इस पर उन्होंने अपने मोबाइल से उसके नंबर पर फोन किया। फोन चोकीवाला निवासी जिंदर ने उठाया। बताया कि वह चौकीवाल से बोल रहा है और उसके बाद फोन बंद कर लिया। आवाज सुनकर पोला राम ने उसे पहचान लिया और उसके घर के पास जाकर उसे फोन लौटाने के लिए आवाज लगाई। जिंदर नशे में धुत्त था।
विज्ञापन


इसके साथ कुछ और युवक भी थे।  इन युवकों ने फोन न देने पर झगड़ा किया और एक युवक ने पेचकस तथा ग्रिप से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। रामशहर का युवक मौके से भाग गया। इस बीच जिंदर के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और डंडों से बाप-बेटे को मारने लगे। किसी तरह से भागकर जान बचाई। पोला राम ने बताया कि जख्मी हालत में वे चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर दिया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाप-बेटे का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed