फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Somvir Rohtak won the big prize

Solan News: सोमवीर रोहतक ने जीती बड़ी माली

Sat, 14 Jun 2025 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Somvir Rohtak won the big prize
दाड़लाघाट के नेचड मैदान में आयोजित कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद
दाड़लाघाट के स्यार में ट्रांसपोर्टरों ने किया दंगल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज सेंटर
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार के नेचड मैदान में ट्रांसपोर्टरों द्वारा कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा ने शिरकत की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में हैंडबॉल भारतीय टीम की खिलाड़ी निवासी नवगांव निधि शर्मा और रणजी क्रिकेटर दिवेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यातिथि पूर्व अर्की विधायक गोविंद राम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने से युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है और नशे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहने में मदद मिलती है। इस अवसर पर पहलवानों ने करीब पांच घंटे तक अखाड़े में अपने जौहर का प्रदर्शन किया। दंगल के आयोजक अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन सहकारी सभा (एडीकेएम) के पूर्व प्रधान बालक राम शर्मा ने बताया कि दंगल में कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया और अपनी कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। बड़ी माली में सोमवीर रोहतक ने सुनील जीरकपुर को हराकर जीत दर्ज की। दंगल में हिमाचल केसरी कोलका के कुलवंत और सुंदरनगर के भूषण की कुश्ती बराबरी पर रही। बड़ी माली के विजेता को 33 हजार रुपये और उपविजेता को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बाघल केसरी, छोटी माली के विजेता, उपविजेता को भी कमेटी द्वारा निर्धारित पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बालक राम शर्मा, मेहर चंद ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, लाला शंकर दास अरोड़ा, जय चंद चंदेल, रामकृष्ण बंसल, अरुण शुक्ला, कमल कांत चंदेल, लक्की चंदेल, कुलदीप चंदेल, रमेश चंदेल, वीरेंद्र चंदेल, देवराज चंदेल, पदम चंदेल, श्रीराम शर्मा, नरेश शर्मा, गोपाल, विकास शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दाड़लाघाट के नेचड मैदान में आयोजित कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद

दाड़लाघाट के नेचड मैदान में आयोजित कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed